{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

 

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह फरीदाबाद में बारिश हुई, जबकि हिसार, कैथल और सोनीपत में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हो सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने बुधवार के लिए अंबाला और यमुनानगर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में सामान्य से 22% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण हरियाणा रोडवेज की सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। विशेषकर पठानकोट, जम्मू और कटरा के लिए जाने वाली बस सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वहीं रेलवे ने मंगलवार को 18 ट्रेनें रद्द कर दी थीं। पंजाब के पठानकोट और हिमाचल के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बना चक्की पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, जम्मू तवी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और बाड़ी ब्राह्मण डाउन लाइन पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है।