{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम करवट लिए हुए है जिसके चलते एकदम से धूप निकल जाती है तो एकदम से ही बरसात शुरू हो जाती है। आज मौसम विभाग ने इन कुछ जिलों के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। 

आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट....

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 03.04.2026 @ सांय 8.30 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, रोहतक जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।