Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान! अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Feb 18, 2026, 12:21 IST
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में काली घटा हाई हुई है जिसके कारण बारिश के आसार बने हुए है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए देखे पूरी रिपोर्ट....
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि - भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 18.02.2026 @ सुबह 11.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूँह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हांसी , हिसार, फतेहाबाद जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।