Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान! इस दिन से फिर होगी जमकर बरसात
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से काले बादल छाए हुए है और प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, अब फिर बारिश और आंधी के कारण फसल को और नुकसान हो सकता है।
हाल ही मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते है इस नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कब-कब बारिश होगी और कब-कब मौसम साफ रहने वाला है। देखें नई अपडेट...
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलकर ठंडा हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। अब एक बार फिर हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होगा, जिसका असर 27 मार्च तक रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
छाए रहेंगे बादल
वहीं 22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इसके बाद 25 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है।