Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान! अगले 3 घटों में इन जिलों में होगी जमकर बरसात
Apr 3, 2026, 19:04 IST
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई है और अभी भी बादलों की काली घटा छाई हुई है, जिससे आने वाले समय में जमकर बरसात होने की संभावना बनी हुई है। आइए जाने अगले 3 घंटों के मौसम की अपडेट...
हरियाणा मौसम अलर्ट
जारी: 3 अप्रैल 2026, 5:10 PM
वैधता: अगले 1 से 3 घंटे
अगले 1 से 3 घंटे के दौरान पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में बिखरी हुई हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज होगी, कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा के साथ ओलावृष्टि संभव है।
अंबाला, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है।