{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: आज हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, सभी जिलों में अलर्ट जारी  

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।  आज रविवार को हरियाणा में मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा के इलाकों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां तेज हवा के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बाकि 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे हरियाणा में आज 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका के चलते किसानों को सिंचाई व दवा का छिड़काव ना करने की सलाह दी है। Haryana Weather

कल तक बारिश की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में भी अगले 2–3 दिन तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं। 30 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। जानकारी के मुताबिक, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद 31 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।