{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में आज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी! देखें नया मौसम पूर्वानुमान 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हर दिन जमकर बरसात देखने को मिल रही है जिससे न केवल आम जन परेशान हो रहा है बल्कि किसानों की फसलों पर भी भारी नुकसान हो रहा है। हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं, दक्षिण हरियाणा के इलाकों में तेज बारिश व ओले गिर सकते हैं। यहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवा की रफ्तार पहुंच सकती है। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 4 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 KM/H रहेगी, जबकि कई जगह 40-50 KM/H तक तेज झोंके चल सकते हैं। बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। Haryana Weather

दो बड़े अपडेट…

एक दिन पहले बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बता दें कि कल 2 अप्रैल को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी देखने को मिली, जबकि हिसार में रात के समय जोरदार बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। हरियाणा के करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। Haryana Weather

आज यहां-यहां असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज दक्षिण और पश्चिम हरियाणा जैसे हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में आंधी और ओलावृष्टि का ज्यादा खतरा है। उत्तरी और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जैसे मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।