Haryana Weather Alert: हरियाणा के जींद, हिसार समेत 18 जिलों में अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
Updated: Mar 19, 2026, 17:26 IST
Haryana Weather Alert: हरियाणा के जींद, हिसार समेत 18 जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 19.03.2026 @ सांय 5.10 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल पानीपत,सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, नूह, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।