{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, आज 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है।


हालांकि मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ेगी। 31 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

इसका प्रभाव हरियाणा में 1 और 2 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब दक्षिणी और पूर्वी जिलों (जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।  1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 75% बारिश की संभावना है।