{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Alert: हरियाणा में किसानों की बढ़ेगी टेंशन, तीन दिन तेज बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में खराब मौसम ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में आज से ही बारिश का दौर शुरु हो गया है वहीं कई इलाकों में 7 और 8 अप्रैल को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

हरियाणा राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने  से 6 अप्रैल रात्रि से 8 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की  तथा गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अति महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी – राजस्थान

 7 अप्रैल बन सकता है खतरनाक दिन (ब्लैक ट्यूसडे) 

🌩️ प्रदेश के 38 जिलों में तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
 💨 50 किमी/घंटा तक तेज आंधी चलने की संभावना
🌧️ कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बड़े ओले गिर सकते हैं

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 🚜 किसान भाईयों के लिए जरूरी चेतावनी: 
👉 कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें
👉 खेतों में खड़ी फसल को नुकसान से बचाने के उपाय करें
👉 कृषि यंत्र और पशुओं को सुरक्षित जगह पर रखें
👉 बिजली गिरने और ओलावृष्टि से बचाव रखें

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 👨‍👩‍👧‍👦 आमजन के लिए सलाह: 
👉 आंधी-तूफान के समय घर से बाहर ना निकलें
👉 पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें
👉 वाहन सावधानी से चलाएं, खुले स्थानों से बचें
👉 मोबाइल और जरूरी सामान चार्ज व तैयार रखें

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 ⚠️ लापरवाही भारी पड़ सकती है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें 
📢 इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूर पहुँचाएं

 🙏 आपकी सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है