Haryana: हरियाणा पुलिस की मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, ससुराल जा रहा था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पिछले साल पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। Haryana News
ससुराल जा रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, नूंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में पुन्हाना CIA की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान सूचना मिली कि बीते साल अवैध हथियार अधिनियम सहित पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास की धाराओं में दर्ज एक मुकदमा में वांछित आरोपी आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला थाना छतारी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश खैचातान शिकरावा रोड होते हुए अपनी ससुराल गांव नई जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिकरावा रोड पर गांव खेचातान के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। Haryana News
टीम पर की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, प्रैसवार्ता में बताया गया कि आरोपी ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना शहर पुन्हाना में केस दर्ज किया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, CIA पुन्हाना प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में की गई यह कार्यवाही एक बड़ी सफलता है, क्योंकि आरोपी पिछले वर्ष से लूट प्रयास के मामलें में वांछित चल रहा था और उस पर पांच का इनाम घोषित था।