{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: चाचा ने घोड़ी चढ़ा निकाला 'लाड़ली भतीजी' का बनवारा, कल होगी धूमधाम से शादी 

 
Haryana: आज के समय में बेटियों को बेटों से कम नहीं माना जाता है, क्योंकि शिक्षा से लेकर शादी तक बेटी को वो हर सम्मान दिया जाता है जितना बेटों को मिलता है। हरियाणा में भी अब बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान देने की परंपरा तेजी से चल रही है। हरियाणा के नारनौल में भी हमें एस दृश्य देखने को मिला जहां बेटे की तरह एक बेटी का चाचाओं ने  घोड़ी चढ़ा 'लाड़ली भतीजी' का बनवारा निकाला। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के नारनौल के शिवाजी नगर की रहने वाली और हैदराबाद में MNC में कार्यरत जानवी वर्मा का उनकी शादी से पहले शहर में धूमधाम से 'बनवारा' निकाला गया। आमतौर पर लड़कों के लिए होने वाली इस रस्म को बेटी के लिए निभाकर वर्मा परिवार ने रूढ़िवादी सोच पर कडा प्रहार किया है। Haryana News

जानवी की घुड़चढ़ी पर परिवार की महिलाओं व पुरुषों ने जमकर डांस किया। बेटी की एक फरवरी को रेवाड़ी में शादी होगी। परिवार में इसको लेकर उत्साह है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल के मोहल्ला शिवाजी नगर के रहने वाले व्यापारी नरेंद्र वर्मा की बेटी जानवी वर्मा की एक फरवरी को हैदराबाद के रवि से शादी होगी। शादी से पूर्व लड़की के चाचा प्रदीप व अभिषेक वर्मा ने उसका घोड़ी पर बैठाकर बीती रात को शहर में बनवारा निकाला। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बनवारे के दौरान लड़की घोड़ी पर बैठी खुश नजर आई तथा लड़की ने भी डांस कर खुशी का इजहार किया। लड़की के पिता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वे पेशे से व्यापारी हैं तथा उनका अलमारी बनाने का काम है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बनवारे में रिश्तेदारों व परिचितों ने डीजे की धून पर नाचकर खुशियां मनाई। बनवारा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर निकला। वहीं लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसको एक सराहनीय कदम बताया है।