{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में गोली मारकर चाचा-भतीजे की हत्या, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां 

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में बाइक पर जा रहे दो लोगों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। बदमाशों ने एक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां मारी। वह अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागा तो वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। उसकी गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, जब वह मर गया और हमलावरों को उसकी मौत का यकीन हो गया, उसके बाद दूसरे की हत्या करने के लिए उसके पीछे गांव में पहुंच गए और उसे भी गोलियों से भून दिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने जैसे ही इस घटना को देखा तो तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कैथल SP उपासना ने बताया कि पुलिस के पास सुबह सूचना आई थी कि गांव जटेडी के पास मर्डर हुआ है और उसके कुछ समय बाद गांव में पाई में भी हत्या हुई है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक दोनों व्यक्ति चाचा व भतीजा है।

पुरानी रंजिश Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, चाचा का नाम राजेंद्र और भतीजा वीरभान बताया जा रहा है। वीरभान अपने खेत में अमावस्या के दिन पितरों के स्थान पर पूजा करने के लिए गया था। वहीं से आरोपी उसके पीछे लग गए। जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो आरोपी भी उसके साथ पाई गांव में पहुंच गए और वहां पर उसे गोलियां मार दी, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SP उपासना ने बताया कि आरोपी राजेंद्र का 2012 में हुए मर्डर के मामले में 13 अन्य आरोपियों के साथ नाम था। राजेंद्र को उस मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। 2018 में वह कोर्ट से बेल लेकर बाहर आया हुआ था और उसके बाद गांव पाई में अपने घर पर रहते हुए खेती-बाड़ी व अन्य कार्य कर रहा था। उसके बाद से दूसरे पक्ष के लोग उसे रंजिश रखे हुए थे।

ये मामला Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 2012 में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें तकरार इतनी बढ़ गई की उस दौरान दो लोगों की हत्या कर दी गई। उसी रंजिश में अब बदला लिया गया हो सकता है। अभी मारे गए चाचा भतीजा के उस हत्या में नाम शामिल थे। इसमें राजेन्द्र को जेल भेज दिया गया था। जबकि उसके चाचा वीरभान उर्फ भाना का नाम जांच के दौरान केस में से हटाया गया था। 4 से 5 साल पहले ही राजेन्द्र जेल से छुट कर आया था।

असल वजह पता चलेगी Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची कैथल SP उपासना ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण ही यह हत्या बताई जा रही है। मामले में पुलिस की सीआईए की तीनों टीमें जांच में लगी हुई है। डीSP क्राइम सुशील प्रकाश मामले को खुद मॉनिटर कर रहे हैं। जल्दी मामले का पूरा पता कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।