हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, युवाओं को मिलेगी ये सुविधाएं
मिली जानकारी के अनुसार, जहां पर शुरूआत के एक सप्ताह तक हर रोज करीब 1 हजार व उसके बाद 3 हजार तक अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए जाएंगे। सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोग ने कंपनियों से टाइअप कर लिया है। युवाओं की हाइट व छाती मापने के लिए जर्मन मशीनें मंगवाई गई हैं। आयोग ने PMT के लिए करीब 25 मशीन मंगवाई हैं। बताया जा रहा है कि मशीनों में सेंसर लगे हुए हैं। अगर किसी ने ऐड़ी को उठाया तो स्क्रीन पर जीरो आ जाएगी। ऐसे में कोई भी युवक चालाकी नहीं कर सकेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, PMT में जो युवा सफल होते हैं, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST ) के लिए बुलाया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में जो युवा सफल रहेंगे, उन्हें फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा से पहले की पूरी प्रक्रिया 85 दिन में पूरी कर ली जाएगी। यानी की जुलाई के बाद लिखित परीक्षा का प्रोसेस शुरू हो सकता है।
HSSC की PMT के लिए व्यवस्थाएं…
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला पहुंचने वाले युवाओं के पिक एंड ड्रॉप सुविधा के लिए चंडीगढ़ व पंचकूला डिपो से 5-5 बसें मांगी गई हैं। जो जीरकपुर व पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से स्टेडियम के बीच चलेंगी। वहीं प्रदेश भर के डिपो से भी इन दिनों चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसों को वाया पंचकूला करने का आग्रह किया गया है। स्टेडियम पर मैनेजमेंट के लिए पंचकूला डिपो से 4 इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर तथा चंडीगढ़ डिपो से 2 इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम बॉस्केटबाल और वॉलीबाल हॉल के साथ-साथ लंबे टेस्ट शेड्यूल के लिए ड्यूटी देने को खेल विभाग से कोच भी मांगे हैं। वहीं, दूसरे विभागों से भी कोच मांगे गए हैं। जिनकी ड्यूटी टेस्ट प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम में रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, HSSC की ओर से सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। ताकि प्रदेश भर से आने वाले युवाओं को स्टेडियम के बाहर ही खाना-नाश्ता उपलब्ध करवाया जा सके। हालांकि इस पर यह फाइनल नहीं हुआ है कि कितनी संस्थाएं युवाओं के लिए बाहर शिविर लगाए जाएंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के ताऊ स्टेडियम में PMT की प्रक्रिया के दौरान हर समय HSSC का एक सदस्य मौजूद रहेगा। अगर किसी भी प्रकार की कैंडिडेट की ओर से दिक्कत या कोई इश्यु बताया जाता है तो उस पर तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
युवाओं ने किया अप्लाई
जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।