Haryana: हरियाणा में जल्द बनेगी तीन नई 'वेडिंग सिटी', लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार का उद्देश्य शादी जैसे बड़े आयोजनों को एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित करना, स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देना और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के साथ-साथ लोगों को अपने ही राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रोके रखना है। यह वेडिंग सिटी वोकल फार लोकल की अवधारणा को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे, ताकि राज्य की संस्कृति और कारोबार को भी बढ़ावा मिल सके। Haryana News
सरकार की योजना के मुताबिक, इन वेडिंग सिटी (विवाह शहरों) में सगाई से लेकर विदाई तक की सभी रस्मों के लिए एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें बैंक्वेट हॉल, ओपन गार्डन, कैटरिंग जोन, डेकोरेशन सेवाएं, गेस्ट हाउस, ट्रांसपोर्ट, शापिंग एरिया और एंटरटेनमेंट जोन शामिल होंगे। यानी शादी के हर पहलू को एक ही परिसर में समेटने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वेडिंग सिटी एक ऐसा समग्र परिसर होगा, जहां शादी से जुड़े हर काम, जैसे कपड़ों की खरीददारी, ज्वैलरी, मेकअप, फोटो, वीडियोग्राफी, केटरिंग, स्टेज डेकोरेशन और मेहमानों की आवास व्यवस्था एक ही जगह उपलब्ध होगी। इससे लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम व खरखौदा में वेडिंग सिटी बनाने की जिम्मेदारी हरियाणा औद्योगिक आधारभूत अवसरंचना विकास निगम (HSIIDC) कौ सौंपी है, जबकि पंचकूला के पिंजौरा में पर्यटन विभाग की ओर से वेडिंग सिटी स्थापित की जानी है। Haryana News
किसको क्या फायदा मिलेगा?
स्थानीय कारोबार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
वेडिंग सिटी बनने से 'वोकल फार लोकल' को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय कारीगरों, बुटीक, ज्वेलर्स और डेकोरेटर को स्थायी बाजार मिलेगा।
छोटे व्यापारियों को बड़े आयोजनों से जुड़ने का मौका मिलेगा। Haryana News
इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
इवेंट मैनेजमेंट, होटल, ट्रांसपोर्ट और फूड सेक्टर में नौकरियां बढ़ेंगी।
स्थानीय युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के अवसर मिलेंगे। Haryana News
राज्य के पर्यटन को बढ़ावा...
हरियाणा शादी पर्यटन (वेडिंग टूरिज्म) का नया हब बन सकता है।
अन्य राज्यों और विदेश से लोग यहां शादियां करने आ सकते हैं। Haryana News
इससे होटल, ट्रैवल और सर्विस इंडस्ट्री को भी काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलने से लोगों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
जमीन, सेवाओं और कारोबार से टैक्स के जरिये सरकार की आय बढ़ेगी।
रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेज होगा। Haryana News
हरियाणा क्यों बन रहा है वेडिंग हब?
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम पहले से ही लग्जरी वेडिंग और डेस्टिनेशन मैरिज के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, पिंजौर का प्राकृतिक वातावरण और खरखौदा का तेजी से विकसित होता औद्योगिक क्षेत्र इसे नई वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभार सकता है। पिंजौर में सरकार फिल्म सिटी भी बनाने पर विचार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के अधिकतर लोग वेडिंग सिटी के लिए राजस्थान के विभिन्न शहरों में जाते हैं। उनकी दूसरी पहुंच दिल्ली में है। इसलिए सरकार ने शुरुआती तौर पर तीन वेडिंग सिटी स्थापित करने की योजना बनाकर लोगों का रुझान जानना चाहा है। रुझान बढ़िया रहा तो इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। Haryana News
राजस्थान के प्रमुख वेडिंग डेस्टीनेशन
जानकारी के मुताबिक, देश के प्रमुख वेडिंग सिटी (वेडिंग डेस्टीनेशन) में राजस्थान का उदयपुर नंबर वन पर माना जाता है। इसके बाद जयपुर, फिर जोधपुर का नंबर आता है। यह दोनों शहर भी राजस्थान के हैं। इसके अलावा गोवा, शिमला और मसूरी में भी डेस्टीनेशन शादियां हो रही हैं।