{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में अब ऐसे बनेगा BPL राशन कार्ड, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने BPL राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक, पहले जहां लोगों को BPL राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के महीनों तक चक्कर काटने पड़ते थे, आवेदन करना पड़ता था और दस्तावेज जमा करवाने पड़ते थे, वहीं अब सरकार खुद  बिना किसी आवेदन के ये कार्ड बना रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने विधानसभा में रिपोर्ट रखी। इसमें बताया गया है कि BPL कार्ड प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल, स्वत: और पारदर्शी हो चुका है। जनवरी 2023 से सरकार ने BPL और AAY राशन कार्डों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नये नियमों के तहत BPL कार्ड PPP के आय डेटा के आधार पर अपने आप बन जाता है। न परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है, वे सीधे BPL श्रेणी में आ जाते हैं। किसी भी तरह का फॉर्म भरना, दस्तावेज जमा करना या विभाग के चक्कर काटने की झंझट अब खत्म हो चुकी है। यानी अब सरकार तय करती है कि कौन BPL है... सरकार कार्ड भी खुद दे देती है। Haryana News

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, PPP और PDS डेटाबेस जुड़ने के बाद राज्य में BPL कार्ड का एक भी आवेदन पेंडिंग नहीं है। हर महीने हजारों नए BPL कार्ड अपने आप बने। आय बढ़ जाने या पात्रता खत्म होने पर हजारों कार्ड रद्द भी हुए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव नूंह, सिरसा, यमुनानगर, फरीदाबाद और हिसार में दिखा। यानी कार्ड बनना या रद्द होना अब पूरी तरह डेटा आधारित है। पहले एक कार्ड बनने में 10 से 30 दिन लग जाते थे, लेकिन अब कार्ड आवेदन से नहीं, बल्कि PPP डेटा अपडेट होते ही उसी दिन बन जाता है।