{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इन महिलाओं को मिलेंगे 5100 रुपये, जानें कैसे उठाए लाभ ? 

 
Haryana: हरियाणा में महिला श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने महिला श्रमिकों के लिए कई योजनाओं को चलाया है जिनके वे सीधा लाभ उठा सकती हैं। हरियाणा सरकार के श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें से एक है- मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत पात्र महिला श्रमिकों को साल में 5100 रुपये दिए जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हर साल आप श्रम विभाग की ओर से 5100 रुपये मिल सकते हैं। यह योजना क्या है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे होगा, आइए विस्तार से जानते हैं। Haryana News

योजना क्या है?

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना को हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (HBOCWWB), श्रम विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड महिलाओं को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह मदद साड़ी, सूट, चप्पल, रेनकोट, छतरी, सेनेटरी नैपकिन और रसोई के सामान आदि खरीदने के लिए दी जाती है। इसके लिए एक साल की सदस्यता लेनी होती है। यह लाभ हर साल मेंबरशिप Renue कराने के समय दिया जाता है।

योजना की पात्रता

आवेदक महिला निर्माण कार्य से जुड़ी होनी चाहिए

आवेदक का रजिस्ट्रेशन हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में होना चाहिए Haryana News

रजिस्टर्ड महिला श्रमिक की कम से कम एक साल की नियमित मेंबरशिप होनी चाहिए

योजना का लाभ रजिस्टर्ड महिला श्रमिक को हर साल मेंबरशिप रिन्यू करने के समय दिया जाएगा

इस योजना की आवेदन प्रक्रिया

निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया:

महिला निर्माण श्रमिक को हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा Haryana News

होम पेज पर नीचे “Building & Ors Const. Workers Welfare Board” लिंक पर क्लिक करें

सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें, फिर स्वीकार करने के लिए बॉक्स पर टिक करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें

PPP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें

a) अगर आपके पास फैमिली आईडी नहीं है या भूल गए हैं: तो संबंधित रेडियो बटन चुनें। इसके बाद आप पर पहुंच जाएंगे, जहां से आप अपनी फैमिली आईडी दोबारा ले सकते हैं Haryana News

b) अगर आपके पास फैमिली आईडी है: नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें-

“I have family ID” रेडियो बटन चुनें

परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) नंबर दर्ज करें

“Fetch Family Details” पर क्लिक करें ताकि दिए गए फैमिली आईडी से जुड़े परिवार के सदस्य पता चल सकें Haryana News

रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सदस्य को चुनें

चुने हुए सदस्य के मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें

“Click to Verify” बटन पर क्लिक करें

अब आगे के STEPS

रजिस्ट्रेशन से पहले आधार वेरिफाई करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और घोषणा वाले बॉक्स पर टिक करें। फिर “Continue” बटन पर क्लिक करें

वेरिफिकेशन के बाद पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और उसे जमा करें Haryana News

लॉगिन होने के बाद

फॉर्म जमा होने के बाद श्रमिक अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं

लाभ पाने के लिए महिला श्रमिक को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी

साथ ही पिछले साल के कम से कम 90 दिनों के कार्य अनुभव की जानकारी जोड़नी होगी Haryana News

90 दिन का कार्य अनुभव जोड़ने के लिए आवेदक को उन सभी जगहों की जानकारी भरनी होगी जहां महिला श्रमिक ने काम किया है

जब अधिकारी द्वारा 90 दिनों का कार्य अनुभव मंजूर कर लिया जाएगा, तब श्रमिक योजना और अन्य लाभों का उपयोग कर सकेंगी

अंत्योदय-सरल पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को अंत्योदय-सरल पोर्टल पर जाना होगा Haryana News

अगर आवेदक पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा

रजिस्ट्रेशन के लिए “New User/Register Here” पर क्लिक करें

अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भरें। फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें

आवेदक को रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी मिलेगी Haryana News

आवेदन करने की प्रक्रिया

आधिकारिक अंत्योदय-सरल पोर्टल पर जाएं

स्क्रीन की दायीं ओर “Sign in here” का विकल्प मिलेगा Haryana News

आवेदक को अपनी जानकारी भरकर ‘Login’ बटन पर क्लिक करना होगा

लॉगिन करने के बाद खुली हुई विंडो में “Scheme/Services list” पर क्लिक करें

स्क्रीन पर योजनाओं की लिस्ट दिखाई देगी

अब लिस्ट में से योजना चुनें और “Apply for Service/Scheme” पर क्लिक करें Haryana News

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म जमा करें

योजना के लिए जरूरी कागज

पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
बैंक खाता पासबुक
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आयु का प्रमाण
परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अन्य जरूरी कागज

श्रमिक का पहचान पत्र या आईडी कार्ड Haryana News

खरीदे गए सामान की सूची, कीमत, स्रोत और खरीद की तारीख सहित एक घोषणा पत्र