Haryana: हरियाणा में इन छात्रों को दोबारा देनी पड़ेगी 10-12वीं की परीक्षा, DC का सख्त एक्शन, जाने वजह ?
जानकारी के मुताबिक, इसराना और डाहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों की वीडियो वायरल हुईं थी, जिसमें पुलिसकर्मी और सुपरिटेंडेंट खुद ही बोर्ड परीक्षा में बच्चों को नकल कराते दिख रहे हैं। इस चीटिंग स्कैंडल से जुड़ी वीडियो सामने आने के बाद ही डीसी ने ये कार्रवाई की। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में खास बात ये है कि सीसीटीवी कैमरों को बंद कराकर नकल कराई जाती थी। हालांकि जब फ्लाइंट टीम चेकिंग पर आती तो कैमरे सही ढंग से चलते थे, उनके जाते ही सेंटर संचालक कैमरा बंद करा देते थे।
जानकारी के मुताबिक, RAF ने पुलिसकर्मी और सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। इस बारे में DSP हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। इसराना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। Haryana News
DC बोले-
मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत DC डॉक्टर विरेंद्र दहिया ने कहा कि इसराना और डाहर के एग्जाम सेंटरों पर नकल कराने की कुछ वीडियो सामने आई थी। अब इन सेंटरों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है। यहां पर तैनात पुलिस स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी इंक्वारी की जाएगी। विभागीय जांच में के तथ्य पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, DC ने कहा कि हम 10वीं, 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज होगा। Haryana News
जांच में क्या मिला…
मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड चेयरमैन की रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारियों का कहना है कि टीम ने एग्जाम सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। चेकिंग में सेंटर के कैमरे बंद मिले। इसके बाद सभी परीक्षाओं की जांच की गई, जिसमें 2 फरवरी और 12 मार्च को हुई परीक्षा में नकल कराई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि सेंटर की रिकॉर्डिंग कुछ टाइम के लिए बंद भी कर दी जाती थी। नकल कराने के पीछे पुलिस, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अलावा लोकल चेकिंग टीम भी शामिल होने की संभावना है। पकड़ में आने के बाद इस सेंटर की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की गई है। Haryana News
देखें सभी पॉइंट…
मिली जानकारी के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर नकल से जुड़ी तीन वीडियो सामने आई है। इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी, सेंटर सुपरिटेंडेंट और महिला टीचर खुद बच्चों को नकल सामग्री पहुंचा रहे हैं और नकल करने में मदद कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि नकल को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया गया था। जब भी चेकिंग टीम स्कूल पहुंचती, कैमरे दुरुस्त मिलते और बच्चे सही ढंग से बैठे दिखते। लेकिन रिकॉर्डिंग की जांच हुई, तो पता चला कि टीम के जाने के बाद कैमरे बंद कर दिए जाते थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, CCTV में आखिरी फुटेज 12 मार्च की मिली है, उसके बाद जुगाड़ लगाकर रिकॉर्डिंग ही बंद कर दी गई, ताकि सबूत न बचे। हालांकि, फरवरी माह की कुछ फुटेज में पुलिस और स्टाफ नकल कराते दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी एग्जाम होल के अंदर मोबाइल चलाता भी नजर आ रहा है।