{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इन धारकों को नहीं मिलेगी LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच चल रही जंग से गैस को लेकर पैदा हुए हालात के बीच हरियाणा सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गेस धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे और उन्हें तुरंत अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

जानकारी के मुताबिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से इसे संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसमें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा PNG मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, वहां घरेलू LPG की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जाए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से यह फैसला मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में राज्य में LPG और PNG की उपलब्धता की समीक्षा की गई और उन क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को PNG पर शिफ्ट करने की रणनीति पर चर्चा की गई, जहां PNG इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से मौजूद है। Haryana News

सरकार की ओर से जारी लेटर…

1. PNG होने पर LPG नहीं रख सकेंगे: जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।

2. LPG रीफिल भी नहीं मिलेगा: PNG कनेक्शन होने के बाद कोई भी उपभोक्ता सरकारी तेल कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर से LPG सिलेंडर का रीफिल नहीं ले सकेगा। Haryana News

3. मीटर लगते ही LPG सप्लाई बंद: जहां PNG मीटर पहले से इंस्टॉल हो चुके हैं, वहां घरेलू LPG की आपूर्ति तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

4. प्रशासन को सख्त अनुपालन के आदेश: जिला उपायुक्तों और संबंधित विभागों को PNG कनेक्टिविटी से जुड़े सभी अनुमति मामलों को जल्द निपटाने और आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। Haryana News

राज्य सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, कल PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी (CCS) की मीटिंग बुलाई गई थी। इस मीटिंग में हरियाणा सहित दूसरे राज्यों में चल रही गैस की किल्लत को लेकर चर्चा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग में PM ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस का स्टॉक और कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। देश के पास पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र की नई गाइडलाइन को फॉलो करे और गैस सप्लाई की आपूर्ति सुनिश्चित करें। Haryana News

कमॅर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा हरियाणा में अब रेस्तरां, ढाबा तथा कैंटीन संचालकों को इसी हफ्ते से कमर्शियल सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के सचिव की और से जारी निर्देश पर LPG सप्लायर कंपनियों ने सिलिंडर वितरण करने की गाइडलाइन तय कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है आज से कंपनी अधिकारी एजेंसी संचालकों से बात कर उन्हें कमर्शियल सिलिंडर वितरण करने की रूपरेखा बता देंगे। इसके बाद एक दो दिन में ही कॉमर्शियल सिलेंडर से चल रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी। Haryana News

5 किलो के सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक, केंद्र के निर्देश पर हरियाणा सरकार अब गैस सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गई है। गैस प्लांटों से एजेंसी के गोदाम तक मंगलवार से सिलेंडर पहुंचने लगेंगे। मंगलवार से गैस रिफिल करने वाले प्लांटों से सिलेंडर एजेंसी के पास पहुंचने का सिलसिला पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने बताया कि बाहर से आ काम करने वाले लोगों का भी ध्यान रखने का कहा गया है। उन्हें 5 किलो का कमर्शियल सिलेंडर एजेंसी से मिलेगा।