Haryana: हरियाणा के इस जिलों को मिली 142 करोड़ की सौगात, अब इन गांवों को मिलेगी रफ्तार
जानकारी के मुताबिक, बैठक में विभिन्न गांवों, कॉलोनियों और सेक्टरों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वीकृत परियोजनाएं मुख्य रूप से सीवरेज, सड़कों, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छता ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़ी हैं। Haryana News
मिलेगी मजबूती
मिली जानकारी के अनुसार, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वर्षों पुरानी सीवर लाइनों की समस्या को देखते हुए 600 MM व्यास की पुरानी सीवर लाइनों के पुनर्वास और सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति दी गई है। यह कार्य विशेष रूप से वार्ड-27, सिविल लाइंस, सदर बाजार और जैकबपुरा क्षेत्रों में किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त Sector-9, 9A और अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम बिछाने और डिस्पोजल नेटवर्क विकसित करने को मंजूरी दी गई है, जिससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। Haryana News
प्राथमिकता
बैठक में कई क्षेत्रों में RMC सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। धनवापुर रोड, मदनपुरी, Sector-46, साउथ सिटी-1, Sector-15 पार्ट-2 और Sector-18 में सड़कों की मजबूती और री-कार्पेटिंग से यातायात सुगम होगा। इसके अलावा राजेंद्र पार्क से धनवापुर चौक तक RMC सड़क के पुनर्निर्माण को भी स्वीकृति दी गई, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सुविधाओं का विस्तार
धनकोट, दौलताबाद, धुमसपुर, मैदावास और न्यू पालम विहार कॉलोनी में सीवर, पेयजल पाइपलाइन, आंतरिक सड़कों और जल निकासी नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन कार्यों को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। Haryana News
आधुनिकीकरण
जानकारी के मुताबिक, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट सिस्टम के आधुनिकीकरण के तहत CCMS पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे निगरानी और ऊर्जा दक्षता बेहतर होगी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट्स के विकास, उन्नयन और सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा धर्मपुर गांव में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल पार्क एवं अटल स्मृति केंद्र के विकास कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सीवर, सड़क, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता हमारी प्राथमिकता है।