Haryana : हरियाणा में इन कॉलोनियों को किया जाएगा ध्वस्त, एक्शन मोड में प्रशासन
Updated: Feb 18, 2026, 13:08 IST
Haryana : हरियाणा के हिसार जिले में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन जेसीबी चलाने की तैयारी कर रहा है। जिला नगर योजनाकर विभाग ने फरवरी माह में अवैध कॉलोनी वाले 8 क्षेत्र चिह्नित किए थे, जहां अवैध कॉलोनी विकसित हो रही है। इन कॉलोनियों में फरवरी माह में अभियान चलाकर कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
इसमें से तीन अभियान चलाए जा चुके है। यह जानकारी जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी। इसमें अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने बताया कि जनवरी माह में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कुल छह अभियान चलाए गए थे। फरवरी माह में 8 अभियान प्रस्तावित हैं, जिनमें से अब तक तीन अभियानों को पूरा किया जा चुका है। बैठक में बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, नगराधीश हरिराम उपस्थित रहे।