Haryana: हरियाणा में अब इन सभी लोगों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, जाने वजह ?
बिल बकाया
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने DHBVN को आदेश दिए हैं कि लोगों से बिजली के बकाया बिल वसूले जाएं । एक आंकड़े के मुताबिक DHBVN के लोगों पर लगभग 1,500 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। मंत्री के आदेश के बाद DHBVN ने ऐसे लोगों की लिस्ट बनानी तैयार कर दी है जिनके लाखों के बिजली बिल बकाया है। Haryana DHBVN Action
Land Revenue Act
जानकारी के मुताबिक, DHBVN ने योजना बना ली है कि अब निगम के डिफॉल्टर्स से वसूली की जाएगी। इसको लेकर सभी सब डिवीजन में जोरों से डिफॉल्टर्स की लिस्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। बादशाहपुर सब डिवीजन के SDO सुनील सैनी के मुताबिक अगर कोई उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करता है तो बिजली निगम को ये अधिकार है कि वो संबंधित प्रॉपर्टी जहां बिजली मीटर लगा है उसकी जानकारी तहसीलदार को दे सकता है और फिर Land Revenue Act के तहत उस संपत्ति को कुर्क करके बकाया बिजली बिल की वसूली की जा सकती है। Haryana DHBVN Action
सैंकड़ों उपभोक्ताओं की लिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार, बादशाहपुर सब डिवीजन SDO सुनील सैनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अधिकारियों की तरफ से निर्देश आए हैं कि जिन उपभोक्ताओं पर लाखों रुपए का बिल बकाया है उनकी लिस्ट तैयार की जाए । खासकर उन उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है जिन पर एक लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। सुनील सैनी ने बताया कि बादशाहपुर सब डिवीजन में 20 से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर एक लाख से 10 लाख रुपए तक बिजली बिल बकाया है।
क्या होगा ?
जानकारी के मुताबिक, SDO सुनील सैनी ने बताया कि सबसे पहले तो ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ता की लिस्ट बनाई जा रही है। जिसके बाद सभी उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाएगा अगर वो नोटिस के बाद भी अपना बकाया बिल जमा नहीं करता है तो उनकी संबंधित प्रॉपर्टी (दुकान, घर, खाली प्लॉट) की जानकारी रिपोर्ट के साथ तहसीलदार को सौंपी जाएगी । जिसके बाद संबंधित प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया जाएगा और बकाया बिल की वसूली की जाएगी। Haryana DHBVN Action
ये अपील
मिली जानकारी के अनुसार, DHBVN ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर किसी का बिजली बिल बकाया है तो वो समय से भुगतान कर दें अन्यथा DHBVN उनके खिलाफ LRA (Land Revenue Act) के तहत कार्रवाई करेगा। Haryana DHBVN Action
जानकारी के मुताबिक, साथ ही उपभोक्ताओं से ये भी अपील की गई है कि वो अपने पुराने बिजली के कनेक्शन की जांच भी कर लें कहीं आपके पुराने कटे हुए मीटर का कोई बकाया तो नहीं है, कहीं ऐसा ना हो कि आपके संज्ञान में ही बकाया ना हो जबकि रिकॉर्ड के अनुसार आप पर लाखों रुपए का बकाया दर्ज हो।