{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana: 900 करोड़ से बदलेगी इस एक्सप्रेसवे की तस्वीर, जाने सरकार का नया प्लान ?

 
 

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ग्लोबल सिटी परियोजना को दिल्ली-NCR से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। NHAI ने द्वारका एक्सप्रेसवे से ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए एक अंडरग्राउंड इंटरचेंज का प्रस्ताव तैयार किया है। 

जानकारी के मुताबिक, करीब 907 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ग्लोबल सिटी का ट्रैफिक बिना किसी सिग्नल या रुकावट के सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ और उतर सकेगा। Global CIty Gurugram

NHAI द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल के अनुसार, यह इंटरचेंज जमीन के नीचे सुरंगों के माध्यम से बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारी ट्रैफिक के बावजूद ग्लोबल सिटी और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन पूरी तरह बाधा मुक्त रहेगा। इसमें 907 करोड़ (फंडिंग HSIIDC द्वारा की जाएगी),  मल्टीलेयर अंडरग्राउंड इंटरचेंज  और   सेक्टर-36, 36B, 37 और 37B को सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ग्लोबल सिटी को विश्व स्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस प्रोजेक्ट के सेंटर में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने की योजना है। यह एक ‘आइकॉनिक टावर’ होगा, जिसमें प्रीमियम ऑफिस स्पेस, ग्लोबल कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर, लग्जरी हॉस्पिटैलिटी और एक शानदार ऑब्जर्वेशन डेक होगा। इसकी तुलना दुबई और सिंगापुर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल स्काईलाइन से की जा रही है। Global CIty Gurugram

पहले चरण का काम जोरों पर

मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC द्वारा 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही इस सिटी के पहले चरण (587 एकड़) का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में यहाँ निम्नलिखित इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है।  इसमें 13 किमी आंतरिक सड़कें, 10 किमी लंबी यूटिलिटी टनल (सभी बिजली-पानी के तारों के लिए), 26 किमी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज,नवाचार केंद्र, स्टार्टअप हब और आवासीय टावर शामिल है। Global CIty Gurugram

जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल सिटी को अंडरग्राउंड इंटरचेंज के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अरुण गर्ग, DGM, HSIIDC