{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के CM की मौजूदगी में जारी होगी आयोग की रिपोर्ट, इन अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट हरियाणा लोक भवन में जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रिपोर्ट का विमोचन करेंगे, जबकि CM सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह रिपोर्ट प्रदेश में समय पर सेवाएं देने, शिकायतों के समाधान और अलग-अलग विभागों के कामकाज की सालभर की उपलब्धियों को दर्शाती है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान उन अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समयबद्ध सेवाएं देने और शिकायतों का जल्दी निपटारा करने में अच्छा काम किया है।

मिलेगा सम्मान

मिली जानकारी के अनुसार, सम्मान पाने वालों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक चंद्र शेखर खरे, फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, DHBVN हिसार के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, पीएचईडी नारायणगढ़ के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार चौहान, NIC की सिस्टम एनालिस्ट अंशु सेठी और सॉफ्टवेयर डेवलपर प्रशांत कुमार शामिल हैं। Haryana News

56 विभागों में अपील 

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश के 56 विभागों की 802 सेवाओं के तहत कुल 27.43 लाख अपील और रिवीजन दर्ज किए गए हैं। इनमें से करीब 26.98 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है, जो लगभग 98.4 % है। यह आंकड़ा बताता है कि आयोग समय पर सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। Haryana News

ये होगा सार्वजनिक

मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, पानी और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं, प्रॉपर्टी ID और चरित्र प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है, जिनसे लाखों लोगों को लाभ मिला है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि आयोग ने ऑटो अपील सिस्टम (AAS) की शुरुआत 1 सितंबर 2021 को की थी। इस सिस्टम के जरिए अगर तय समय में सेवा नहीं मिलती, तो अपील अपने आप दर्ज हो जाती है। इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी व जवाबदेह बनी है।