{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, जेल में बंद कैदी पर लगा आरोप 

 
Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है और इस हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नामक कैदी पर लगा है। जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि नुकीली चीज से वार कर उसकी हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक देर रात इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आपको बतां दे की 20 साल के आंतकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास पकड़ा गया था। उसने अयोध्या को दहलाने साजिश की थी। अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे। जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। गुजरात STF और हरियाणा STF की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी मिले थे, जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया था।