Haryana: हरियाणा में शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर लगे ये गंभीर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ी हरसरू निवासी काजल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर बेला गांव निवासी अरुण शर्मा से हुई। वह उसी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और करीब चार महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद वे बसई इलाके में किराये पर रहते थे। अरुण ने फिलहाल नौकरी छोड़ रखी थी और वह नशे का आदि बताया जा रहा है। Haryana News
मायके में था पति
जानकारी के मुताबिक, काजल होली के त्योहार पर अपने मायके आई हुई थी। पति अरुण भी उसके साथ वहीं था। भाई गुरदीप ने आरोप लगाया कि 18 मार्च की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अरुण पहली मंजिल पर था और उसने काजल को बात करने के बहाने नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया। Haryana News
इंजेक्शन मिला
मिली जानकारी के अनुसार, काजल के परिजनों का आरोप है कि नीचे बुलाने के महज 10 मिनट के भीतर ही काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को घर के बाथरूम से एक संदिग्ध इंजेक्शन मिला है। परिजनों को शक है कि काजल की इसी इंजेक्शन में कोई जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई। Haryana News
मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-10A थाना पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और इंजेक्शन में मौजूद साल्ट का पता चल सकेगा। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है।