{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: सर्जिकल स्ट्राइक पर निबंध लिखने पर छात्र फेल, PM मोदी को बताया हिटलर, प्रोफेसर सस्पेंड

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत स्थित OP जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने PM नरेंद्र मोदी की तुलना कथित तौर पर एडॉल्फ हिटलर से कर दी। इस पर प्रोफेसर को लेकर एक सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, एक छात्र के पिता की ओर से हरियाणा मानवाधिकार आयोग में शिकायत दायर करने के बाद प्रोफेसर को निलंबित किया गया। छात्र के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को लगातार उत्पीड़न, अपमान और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इससे उसके मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ रहा है। OP Jindal Global University

निबंध नहीं आया पसंद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के छात्र विख्यात बजाज के पिता विश्व बजाज ने पिछले साल नवंबर में दायर अपनी शिकायत में कहा था कि उनके बेटे ने 31 अक्टूबर 2025 को 'उरी: सर्जिकल स्ट्राइक' पर एक निबंध लिखा था, जो विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पसंद नहीं आया। OP Jindal Global University

जानकारी के मुताबिक, छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि इसके परिणामस्वरूप 3 नवंबर को कक्षा में उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को एसोसिएट प्रोफेसर की ओर से पढ़ाए जा रहे प्रतिनिधित्व की राजनीति नामक पाठ्यक्रम के दौरान ऐसी टिप्पणियां की गईं जो राजनीतिक रूप से अपमानजनक, भड़काऊ और बेहद परेशान करने वाली थीं।

छात्र फेल

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों में PM की तुलना (जर्मन तानाशाह) एडॉल्फ हिटलर से करना और राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों को महज दिखावा और प्रचार बताना शामिल था। आरोप के अनुसार शिकायतकर्ता के बेटे ने भारत सरकार, PM और भारतीय सेना की प्रशंसा की थी, इसलिए कुछ विशेष राजनीतिक विचारों वाले प्राध्यापकों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। OP Jindal Global University

विश्वविद्यालय की जांच में क्या निकला?

जानकारी के मुताबिक, छात्र की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित में शिकायत देने के बाद कार्यकारी डीन की ओर से जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि विख्यात बजाज को फेल करना अनुचित था। परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय ने परिणाम संशोधित किया और विख्यात बजाज को आंतरिक मूल्यांकन में पास कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि इस घटना के कारण कुछ शिक्षक उनके बेटे से नाराज रहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वर्तमान में मानसिक वेदना झेल रहा है और प्रतिशोध, शैक्षणिक असफलता और संस्थागत उत्पीड़न के भय में जी रहा है। OP Jindal Global University

विश्वविद्यालय ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, इस बीच विश्वविद्यालय की मुख्य संचार अधिकारी अंजू मोहन ने कहा कि कानून के अनुसार मामले की सुनवाई HHRC (हरियाणा मानवाधिकार आयोग) की ओर से की जा रही है और हम उसके अनुरोध का पालन कर रहे हैं। हम पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और उसके निर्देशों का आवश्यकतानुसार पालन कर रहे हैं। OP Jindal Global University

मिली जानकारी के अनुसार, आयोग ने 16 जनवरी को सोनीपत पुलिस आयुक्त और विश्वविद्यालय के कुलसचिव से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने कुलपति को निर्देश दिया है कि वह 13 मई को इस मामले में उसके समक्ष स्वयं उपस्थित हों या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को भेजें।