हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने निकली बड़ी भर्तियां, गुरुग्राम में मिल रहा 26,000 तक वेतन... विदेश जाने का मौका
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की निजी कंपनी में चयन होने वालों को प्रति माह वेल्डर के लिए 26 हजार रुपये वेतन मिलेगा। रोबोट मशीन ऑपरेटर के पद पर चयनित होने पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। Haryana News
दोनों ही पदों के लिए ITI या वेल्डर ट्रेड का डिप्लोमा हो। संबंधित पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसी तरह से ओमान के निजी अस्पताल के लिए 100 पुरुष नर्स पदों के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। 2 वर्ष के कांट्रैक्ट पर नौकरी मिलेगी। 26 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। पुरुष नर्स पद के लिए 22 से 45 वर्ष आयु सीमा वाले ही आवेदन कर सकेंगे। Haryana News
कैसे करें आवेदन?
जानकारी के मुताबिक, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार HKRN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।