{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा महिला आयोग के सामने आज पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह, चेयरमेन ने दी ये चेतावनी...

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा महिला आयोग के समन पर आज शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पेश नहीं हुए है। जानकारी के मुताबिक, उनके वकीलों का कहना है कि बादशाह किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। हम आयोग से आगे का टाइम मांग रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी, बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से भी हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, 'मेरे गाने 'टटीरी' के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।