Haryana : हरियाणा के इस शहर में बिछेगी पानी-सीवर की लाइन, टेंडर प्रक्रिया शुरू
फरवरी के आखिर में टेंडर होंगे फाइनल
अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के आखिर में टेंडर फाइनल कर दिए जाएंगे, जो मार्च के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य ग्राउंड पर देखा जाने लगेगा। यह परियोजना न्यू पालम विहार के उन हिस्सों को कवर करेगी जो अब तक विकास की दौड़ में पीछे रह गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब 2 साल पहले ही न्यू पालम विहार कॉलोनी को नियमित कर दिया गया था। लेकिन बजट और योजना की कमी के कारण यहां के निवासी बदहाल जीवन जीने को मजबूर कर दिया था।
क्षेत्र में विकास के काम ना होआपको बता दें कि ने के कारण लोगों को मुख्य परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बरसाती नालों की कमी होने के कारण हल्की सी बारिश में भी ब्लॉक C और D की गलियां तालाब बन जाती थीं, जिसकी वजह से लोगों के घरों के बाहर पानी जमा हो जाता था।
हादसों का डर
पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों की वजह से पानी सड़कों पर बहता था। वहीं पानी से आने वाली बदबू में लोग सांस लेने को मजबूर थे। पक्की सड़कें न होने की वजह से गर्मियों में उड़ती धूल और बारिश में गहरे गड्ढों व कीचड़ ने सड़क हादसों की संभावना को बढ़ा दिया था, वहीं पैदल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने की वजह से लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता।
इस योजना को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इस योजना में ब्लॉक C और D के 10 हजार से ज्यादा लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है। कॉलोनी की सभी मुख्य और आंतरिक गलियों को RMC तकनीक से पक्का कर दिया जाएगा।
टेंडर प्रक्रिया शुरू
वहीं नई और बड़ी क्षमता वाली सीवर लाइनें डाली जाएंगी। हर घर तक साफ पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइनों का नया नेटवर्क भी बिछा दिया जाएगा, वहीं पानी की निकासी के लिए खास बरसाती नालों को बनाया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने कहा कि 'न्यू पालम विहार के C और D ब्लॉक में सीवर, पानी, सड़क और बरसाती नालों का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीन से कॉलोनी में काम शुरू कर दिया जाएगा।