{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana: हरियाणा के इन जिलों में धारा 163 लागू, जाने इसकी बड़ी वजह ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में डायरेक्ट SMO भर्ती सहित विभिन्न मांगें पूरी न होने के विरोध में प्रदेश भर के सरकारी Doctor 2 दिन (8-9 दिसंबर) हड़ताल पर हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे OPD खुलने के बावजूद कई अस्पतालों में Doctor अपने केबिन में नहीं पहुंचे, जिससे मरीज लाइन में लगे रहे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला सिविल अस्पताल में यह हालात दिखे, हालांकि मुलाना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने OPD संभाली। सोनीपत और बहादुरगढ़ में भी केबिन खाली रहे, जबकि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में हड़ताल का असर नहीं दिखा।

जानकारी के मुताबिक, उधर, भिवानी में संभावित अव्यवस्था को देखते हुए DC ने अस्पतालों में 8 दिसंबर से 7 फरवरी तक धारा 163 लागू कर दी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं हिसार में DC के निरीक्षण के बाद सेवाएं सामान्य बताई गई हैं। जिले में धारा 163 लागू है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ एचसीएमएस एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि एसीपी सहित मांगें नहीं मानी गईं तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

बचाई गई महिला की जान Haryana News

जानकारी के मुताबिक, झज्जर में Doctor's की हड़ताल के दौरान एक महिला मरीज इमरजेंसी में पहुंची। उसे Doctor's के अनुसार गैस की दिक्कत थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हड़ताल में शामिल उपचार करने वाले Doctor ने बताया कि इलाज समय पर नहीं मिलता तो महिला की मौत झज्जर अस्पताल में हो सकती थी। प्राथमिक उपचार के कारण उसकी जान बच गई और पीजीआई रेफर किया गया।

यहां देखें जिला वाइज.... Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी में HCMS एसोसिएशन के विरोध को देखते हुए DC साहिल गुप्ता ने धारा 163 लागू कर दी है। 8 दिसंबर से 7 फरवरी तक अस्पतालों के अंदर या आसपास धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी और भीड़ जुटाने पर रोक रहेगी। आदेश डॉक्टरों, स्टाफ और अस्पताल संपत्ति की सुरक्षा के लिए जारी किया गया है, और उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कार्रवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की हड़ताल पूरी तरह से असफल रही। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की टीम बुलाकर मरीजों का इलाज करवाया गया। हालांकि कैथल के करीब 50 Doctor हड़ताल पर रहे, लेकिन उतने ही डॉक्टरों को बाहर से बुलाकर मरीजों का इलाज करवाया गया। इस संबंध में सिविल अस्पताल के Principal मेडिकल ऑफिसर Doctor दिनेश कंसल ने कहा कि इलाज रोजाना की तरह सुचारू रहा। सभी तरह के टेस्ट, इमरजेंसी सेवाएं व ऑपरेशन सुचारू रहे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में हड़ताल का कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। 70 में से 67 Doctor हड़ताल पर रहे हैं। 10 Doctor अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से बुलाए गए हैं। जिनके जरिए OPD और इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। फतेहाबाद में चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ की OPD प्रभावित रही। सीएमओ डॉ.बुधराम ने कहा है कि मरीजों को अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है। व्यवस्था सही चल रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हिसार में डॉक्टरों की हड़ताल के बीच DC महेंद्र पाल ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बताया। CMO ने कहा कि OPD और इमरजेंसी पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि वैकल्पिक स्टाफ तैनात था। ESIC, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, NHM और PG स्टूडेंट्स सेवाएं देते रहे। जिले में धारा 163 लागू है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में 70 फीसदी Doctor हड़ताल पर हैं, जिसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अकेले जिला अस्पताल में सोमवार को 2 से ढाई हजार को OPD होती है। पीएमओ Doctor लोकवीर ने डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर बताया कि रात में ही सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए थे। OPD, लेबर रूप, इमरजेंसी आदि सभी सेवाएं चल रही है। Doctor सभी मरीजों को देख रहे है। आयुष और अन्य डॉक्टरों की मदद से सभी सुविधाएं चल रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जिले में सभी OPD चल रही हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलाने के लिए 40 डॉक्टरों को बुलाया गया है। झज्जर जिले में 201 Doctor's हैं, जिनमें से 130 गैरहाजिर हैं। हड़ताल के कारण और बढ़ती ठंड के चलते मरीजों की संख्या कम है। सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि सभी सेवाएं सुचारु रूप से चल रही है। कुछ Doctor's गैरहाजिर है, जिन्हें ड्यूटी वापस बुलाने का प्रयास चल रहा है।