{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

 
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस सप्ताह हरियाणा में तीन दिन तक छुट्टियां रहेंगी। इसके तहत न केवल स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, बल्कि सरकारी व प्राइवेट कार्यालय व बैंक भी बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा इस अक्टूबर माह में कई छुट्टियां होंगी। जिसके चलते यह पूरा माह लगभग छुट्टियों में बीत जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस अक्टूबर माह में अनेक त्योहार आ रहे हैं। दीपावली भी इसी माह है। जिसके चलते इस अक्टूबर माह में अनेक छुट्‌टियां होंगी। इनमें से कल से इस सप्ताह तीन छुट्टियां होने जा रही हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सात अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती की स्कूल कॉलेज, सरकारी संस्थानों व बैंकों की छुट्‌टी है। इसके बाद 10 अक्टूबर को करवा चौथ के व्रत को लोकल होलीडे है। इसमें स्कूल कॉलेज व अन्य सरकारी संस्थाएं अपने हिसाब से छुट्‌टी कर सकती हैं। Haryana News

11 को सेकेंड सेट्‌टर डे

मिली जानकारी के अनुसार, दस का अवकाश होने के बाद 11 अक्टूबर को सेकेंड सेट्‌टर डे है। जिसके कारण उस दिन का अवकाश रहेगा। जिसके अगले ही दिन 12 को रविवार हो जाएगा। ऐसे में इस बार शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की लंबी छुट्टी लेने का ऑप्शन भी कर्मचारियों के पास रहेगा। Haryana News

छुट्टियां ही छुट्टियां

जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद 19 अक्टूबर का रविवार 20 व 21 अक्टूबर की दीपावली, 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा डे तथा 23 अक्टूबर को भैयादोज की छुट्‌टी है। इस प्रकार चौथे सप्ताह में पांच छुट्‌टी लगातार होंगी। जिसके बाद 26 अक्टूबर का रविवार होगा। Haryana News

कर ले लेन देन

मिली जानकारी के अनुसार, इस माह ज्यादा छुटि्टयां रहने के कारण लोग बैंक से अपना मोटा लेनदेन करना चाहते हैं, वे समय पर काम कर लें, अन्यथा छुट्टी ज्यादा होने की वजह से काम अटक भी सकता है।