Haryana: हरियाणा में 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार, पकड़े जाने पर लगा गिड़गिड़ाने
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। शॉप मालिक मुकेश ने बताया कि सेक्टर 14 के सामने उसकी बिल्डिंग बन रही है जिसको लेकर तथाकथित RTI एक्टिविस्ट रुपए की डिमांड कर रहा था। रुपए ना देने की सूरत में RTI लगाकर बिल्डिंग सील करवाने की धमकी दे रहा था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, तंग होकर शॉप मालिक ने एसपी हिसार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसपी ने सिटी थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने पूरा जाल बिछाकर आरोपी मनोज सिंधवानी को शुक्रवार देर रात रंगे हाथ पकड़ा है।
गिरोह का पता लगाएगी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, जांच में पुलिस यह पता लगा रही है कि RTI एक्टिविस्ट किन-किन के संपर्क में था और पकड़े गई रकम किस-किस को बंटनी थी। मनोज सिंधवानी पर केस दर्ज कर पुलिस उससे जुड़े लोगों के कनेक्शन की जांच करेगी। इसके अलावा नगर निगम में कौन-कौन से RTI एक्टिविस्ट वसूली का काम कर रहे हैं उनका भी पता पुलिस लगाएगी। Haryana News
गिड़गिड़ाता नजर आया
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर एक्टिविस्ट गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया और अपने बच्चों की दुहाई पुलिस को देता नजर आया। मगर पुलिस ने एक नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर लिया। मनोज सिंधवानी को आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा और इसके गिरोह में कौन-कौन से सदस्य हैं इसका पता लगाया जाएगा। फिल्हाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। Haryana News
पुलिस ने पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि हिसार की देव वाटिका निवासी मनोज सिंधवानी को पुलिस ने अवैध वसूली करते पकड़ा था। करीब 9 महीने पहले हांसी की बोगा राम कॉलोनी के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अनिल कुमार से उसने 7 हजार रुपए अवैध वसूली की थी। इसके बाद व्यापारी ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज करवाया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में व्यापारी अनिल कुमार ने बताया था कि वह मॉडल टाउन में मकान बना रहा था। इसका नक्शा पास करवाकर नगर निगम में फीस भी जमा करवा रखी है। आरोप है कि मकान पर मनोज कुमार बार-बार आकर पैसों की मांग करता है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि मुझे पैसे नहीं दिए तो निगम में आपकी शिकायत कर देगा। ऐसे में वह 7 हजार रुपए लेकर गया था।