{"vars":{"id": "128336:4984"}}

     Haryana Roadways: हरियाणा से खाटूश्याम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरु, चेक करें टाइमिंग 

 
Haryana Roadways: अगर आप भी खाटूश्याम की धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा खाटूश्याम जानें वाले यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। होली पर खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्पेशल बस सेवा संचालित करने का फैसला लिया है।

खाटूश्याम जाएगी बस
बल्लभगढ़ रोडवेज डिपो के डीआई भागीरथ शर्मा के मुताबिक खाटूश्याम मंदिर के लिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना सुबह 9 बजे बस रवाना होगी। यह बस NIT फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल होते हुए शाम करीब 6 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। 

बल्लभगढ़ से खाटूश्याम के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 345 रुपए लगेगा। गुरुग्राम के लिए 55 रुपये और रेवाड़ी के लिए 185 रुपये किराया रहेगा।  60 साल से ऊपर के बुजुर्गो को किराए पर 50% छूट का लाभ मिलेगा। हैप्पी कार्ड धारकों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। 


यात्रियों को मिलेगी राहत
 खाटूश्याम धाम पर आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले और फिर होली पर्व को ध्यान में रखते हुए स्पेशल बस चलाई जा रही है। जैसे ही सवारियों से बस फुल हो जाती है तो बस को रवाना कर दिया जाता है।