हरियाणा रोडवेज ने टोलकर्मी को कुचला, CCTV में कैद हुई घटना, मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना टोल पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक दौड़ते हुए रोडवेज बस के पास जाता दिखाई दे रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, रोहद टोल अधिकारियों का कहना है कि बस ड्राइवर फ्री लेन से गुजरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान कपिल उसे रुकवाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक कपिल (22) रोहतक के सांपला का रहने वाला था और रोहद टोल पर उसका नौकरी का पहला दिन था। शुक्रवार को कपिल गुरुवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर पहुंच गया था। सुबह 8 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होने वाली थी। करीब 6 बजे हांसी डिपो की एक बस लेन नंबर 11 से दिल्ली की ओर जा रही थी। टोलकर्मियों का कहना है कि ये लेन एंबुलेंस, आर्मी वाहनों के लिए रिजर्व है। Haryana News
टोलकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लेन में टोल नहीं लगता। ड्राइवर विश्वजीत बस को तेज स्पीड में इसी लेन में लेकर पहुंचा। बस को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर तेज स्पीड में बस लेकर भागने लगा, इसी दौरान टोलकर्मी कपिल बस को रोकने के लिए दौड़ने लगा। कपिल जैसे ही बस के आगे तो बस उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बस का टायर कपिल के शरीर के ऊपर से गुजरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। Haryana News
ACP बोले-
जानकारी के मुताबिक, ACP प्रदीप नैन ने बताया कि रोहद टोल पर हुए हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें रोडवेज बस द्वारा एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद असौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमित की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।