Haryana : हरियाणा में यहां 5 करोड़ के खर्च से बनेगी सड़क, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी
PWD द्वारा किया जाएगा सड़क का निर्माण
उन्होंने गांव धनकोट में करीब एक घंटे तक पैदल सड़क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों के साथ सड़क बनवाने को लेकर पर विचार विमर्श किया। डीसी अजय कुमार ने बताया कि पीडबल्यूडी की ओर से इस सड़क का निर्माण किया जाना है। संबंधित विभाग की और से अगले हफ्ते द्वारका एक्सप्रेस वे से धनकोट तक सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का टेंडर भी खोला जाएगा।
डीसी ने कहा कि गांव धनकोट से गुजरने वाली केनाल पर एक 2.5 करोड़ रुपए की लागत से नया पुल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते नए पुल के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान मंडल आयुक्त आर सी बिढ़ान, GMDA के सीईओ श्यामल मिश्रा, नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया और एडिशनल कमिश्नर रविंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी साथ रहे।