Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगा रिंगरोड, इन राज्यों को होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक, थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिपली से थर्ड गेट और सेक्टर-3 बाईपास से लेकर 100 फुटा रोड ब्रह्म सरोवर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के सेक्टर-10 में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। यह अगले साल तक तैयार हो जाएंगें।Haryana
वहीं विधायक अशोक अरोड़ा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सेक्टर-10 की दूरी ब्रह्म सरोवर से तीन से चार किलोमीटर है। पार्किंग स्थल सेक्टर-10 की बजाय ब्रह्म सरोवर के आसपास बनाए जाने चाहिए। इस पर पंचायत मंत्री ने कहा कि ब्रह्म सरोवर के नजदीक नई अनाज मंडी है। जहां पर दो हजार बसें और 4 से 5 हजार छोटे वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था है।
पंचायत मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर में रिंग रोड और बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।Haryana