हरियाणा वासियों को अब 24 घंटे मिलेगी पुलिस की मदद, अभेद्य App में हुआ बड़ा अपडेट
जानकारी के मुताबिक, ADGP साइबर अपराध सिबास कबिराज के मुताबिक अगर किसी को संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है तो वह तुरंत इसकी सूचना देकर मदद पा सकता है। Haryana Police
मिली जानकारी के अनुसार, अभेद्य एक स्मार्ट मोबाइल App है जिसे हरियाणा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए विकसित किया है। यह App अज्ञात व अंतरराष्ट्रीय नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। साथ ही संदिग्ध मैसेज, कॉल आदि को यूजर तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है। Haryana Police
जाने यह अपडेट?
जानकारी के मुताबिक, आजकल अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर लोगों को डराने या निवेश के नाम पर ठगने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 24/7 व्हाट्सएप सपोर्ट मिलने से पीड़ित व्यक्ति तुरंत स्क्रीनशॉट या संदिग्ध लिंक पुलिस के साथ साझा कर सकेगा, जिससे अपराधियों तक पहुँचना आसान होगा।