{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, नई दरों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला 

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बिजली दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय से प्रदेश के कुल 83,79,739 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नया टैरिफ 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने यह फैसला विस्तृत विचार-विमर्श और सुनवाई के बाद लिया। यह सुनवाई UHBVN और DHBVN द्वारा दायर वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR) याचिकाओं के आधार पर की गई थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) ने आयोग के समक्ष लगभग 4,484.71 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान पेश किया था। इसके बावजूद आयोग ने उपभोक्ताओं के हित को प्राथमिकता देते हुए बिजली दरों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,  ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि यह फैसला आम जनता के लिए राहत देने वाला है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई का दबाव बना हुआ है। बिजली दरों को स्थिर रखने से घरेलू, कृषि और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आयोग के इस फैसले को राज्य सरकार की उपभोक्ता हितैषी नीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा।