{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, अगले हफ्ते शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

 
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जल्द ही प्रदेश के 1.20 लाख अस्थाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया है।

ट्रायल के बाद सभी विभागों में लागू होगा पोर्टल

मानव संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस पोर्टल का फिलहाल ट्रायल रन किया जाएगा।

सरकार ने तय किया है कि इसे पहले दो विभागों में शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद यह पोर्टल सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए खोला जाएगा। कर्मचारियों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

फिलहाल सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पहले किन दो विभागों में ट्रायल किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

सीएम नायब सैनी ने दिए थे जल्द शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में इस विषय पर अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ बैठक की थी। बैठक में सीएम ने पोर्टल को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस पोर्टल से कच्चे कर्मचारियों को उनके काम और सेवा अवधि के आधार पर नौकरी की स्थायित्व संबंधी जानकारी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

HKRN के तहत भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री मनोज खट्टर सरकार के दौरान सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जाती थी। हाल ही में सरकार ने घोषणा की थी कि HKRN के तहत 5 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी।