{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Ration Card: हरियाणा सरकार ने पकड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा, 2.43 लाख फर्जी कार्ड धारक दो जगह से ले रहे राशन

 
Haryana Ration Card: हरियाणा में फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने वालों पर सैनी सरकार सख्त है। इसी बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभपात्रों की फिजिकल सर्वे में एक बड़ा मामला पकड़ में आया है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो विभाग के अधिकारियों ने दो जगह राशन लेने वाले 2.43 लाख फर्जी कार्ड धारक पकड़े है। इनमें से 1.20 लाख रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, केवाईसी में प्रदेश में 2 लाख 43 हजार 532 डुप्लीकेट राशन कार्ड मिले हैं। यह लाभपात्र न केवल हरियाणा बल्कि दूसरे राज्यों और जिलों से राशन सामग्री ले रहे थे। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार की IMPDS की मिली रिपोर्ट में सामने आया है कि पूरे प्रदेश में इन परिवारों के दूसरी जगह भी राशन कार्ड हैं। इनमें सर्वाधिक राशन फरीदाबाद में 48 हजार और गुरुग्राम में 32 हजार हैं। विभाग की ओर से इन लाभपात्रों को फिजिकल सर्वे करने के बाद इनके राशन कार्डों को रद्द किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला और पानीपत में सर्वाधिक फर्जी कार्ड मिले है।