{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में रायपुर रानी तहसीलदार सस्पेंड, लगे ये गंभीर आरोप ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचकूला जिले के रायपुर रानी तहसीलदार विक्रम सिंगला को राजस्व विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। उनका मुख्यालय अब फतेहाबाद बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिना DC की परमिशन के वह मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि वे फिलहाल पंचकूला ACB के रिमांड पर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने मंगलवार को कोर्ट में 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। पुलिस ने रिमांड पेपर में कोर्ट कोर्ट को बताया कि अभी दूसरे अधिकारियों से जुड़ी जानकारियां हासिल करनी हैं तथा तहसीलदार विक्रम सिंगला से रिकवरी भी होनी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपांशु बंसल ने विरोध करते हुए दलील रखी कि उनसे कोई रिकवरी अब तक नहीं हुई। FIR में भी कहीं पैसे के लेन-देन का जिक्र नहीं है। केस डॉक्यूमेंट आधारित है, कहीं कोई शिकायतकर्ता नहीं है। ऐसे में रिमांड अब नहीं दिया जाना चाहिए। जिसके बाद कोर्ट ने 2 दिन कर रिमांड मंजूर किया। Haryana News

जमीन का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, जिस जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है, वो Pearl Group से जुड़ी है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे लगा हुआ बताया जा रहा है। वहीं, SDM कार्यालय के एक पत्र के आधार पर तहसीलदार ने स्टे हटा हुआ मानते हुए रजिस्ट्री की थी, लेकिन अब SDM ने ऐसे किसी पत्र पर खुद के साइन होने से इनकार दिया है। जिसके बाद ACB ने जालसाजी कर नकली दस्तावेज तैयार करने की धारा भी जोड़ दी है। Haryana News

आने की संभावना

जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार की गिरफ्तारी और रिमांड के बाद अब केस में नए नाम भी सामने आ सकते हैं। राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों के मिलीभगत की दावा ACB से जुड़े सूत्र कर रहे हैं। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, असल कहानी तहसीलदार विक्रम सिंगला का रिमांड पूरा होने के बाद ही खुलेगी।