{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Rains: हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में अगले दो से तीन घंटों में फिर से शुरू होगी झमाझम बारिश

 

Haryana Rains: हरियाणा में आज यानी सोमवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच  चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का ताजा अलर्ट जारी कर दिया है।

दरअसल, यह अलर्ट रात्रि 7.55 बजे जारी किया गया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक,  हिसार, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।