Haryana Rain Alert: हरियाणा में 9 अगस्त तक होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 4 अगस्त से लेकर 9 अगस्त का बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में अगले छह से सात दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसके चलते कई जगहों पर भारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त और 9 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और 5 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस दौरान कहां-कहां बारिश होगी।
हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-जींद और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 5 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात
जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-जींद और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
-पंचकूला, अंबाला, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा के 6 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
-यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवारी,
गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
-हिसार, चरखी दादरी और भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है
हरियाणा के 7 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
- कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।