Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Jun 4, 2025, 17:39 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले तीन घंटों में बारिश शुरू होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट सांय 5.15 बजे जारी किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के अगले तीन घंटों में अंबाला, पंचकूला, पानीपत, करनाल, सिरसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है और कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना । यह जानकारी कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से दी गई है।