{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी, देखें ताजा अपडेट

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में आज मौसम विशेषज्ञों ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 6 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इनमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। Haryana Rain Alert

मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है। जबकि, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला में बारिश शुरू हो गई है। Haryana Rain Alert

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, मगर यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 

जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान खासकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। दिवाली के बाद दिन में भी ठंड महसूस होगी। Haryana Rain Alert

मौसम विज्ञानी बोले

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। Haryana Rain Alert

मिली जानकारी के अनुसार, इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 7 अक्टूबर तक ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इसके कारण 8 अक्टूबर से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

सोमवार को मौसम Haryana Rain Alert

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम खराब रहा। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश हुई।