{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा के जींद, हिसार समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे में होगी बारिश

 

Haryana Rain Alert: हरियाणा के जींद, हिसार समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर किसानों को सलाह भी जारी की है। हालांकि आज सुबह से ही कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की काफी फसलें तबाह हो चुकी है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार*

हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 31.03.2026 @ सांय 8.35 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी, हांसी, हिसार, फतेहाबाद जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।

आपको बता दें कि आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में रुक रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिसके चलते किसानों की फसलें खराब हो रही है। हिसार, फतेहाबाद, रोहतक समेत कई जगहों पर आज तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे पकी हुई फसलें खराब हो गई है।