Haryana Rain Alert: हरियाणा में जानें कल कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का येलो अलर्ट
Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कि कल कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो कल राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में होगी भारी बारिश
आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि सिरसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में कल कितना रहेगा तापमान
हरियाणा में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।