{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जारी

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार से बदल गया है। मौसम ने करवट लेते ही बारिश और आंधी शुरू कर दी है। हरियाणा के कई जिलों में बादल छाने से हल्की बारिश देखने को मिली है।

जानकारी के मुताबिक आज हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी , भिवानी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ , नूंह, गुरुग्राम, पलवल,फरीदाबाद जिलों में बारिश होने की संभावना है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 06.04.2026 @ सांय 10.00 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे बरवाला, आदमपुर, हिसार,  हांसी, तोशाम, सिवानी, महम, रोहतक ब्लॉक में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 06.04.2026 @ रात्रि 10.10 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी , भिवानी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ , नूंह, गुरुग्राम, पलवल,फरीदाबाद  जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की  बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।