Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी! इन जिलों में बरसात की चेतावनी
Oct 5, 2025, 19:11 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है अगले 3 घंटों में किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। देखें पूरी मौसम रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 5.10.2025 @ सांय 6.55 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल जिलों में तेज हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।